पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है,।
नेगेटिव- ध्यान रखिए कि किसी पड़ोसी अथवा बाहरी व्यक्ति के साथ किसी तरह की नोकझोंक हो सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने काम पर ही अधिक ध्यान दें। भाइयों के साथ चल रहे किसी प्रकार के वाद-विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय ज्यादा लाभदायक तो नहीं है, लेकिन फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल होगी। नौकरी में किसी ऑफिशियल यात्रा का आर्डर आ सकता है।
लव- जीवन साथी के साथ संबंधों को मजबूत बनाए रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक लगाव गहरा होगा।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से पेट खराब हो सकता है। लापरवाही ना बरतें। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 9
Vrishabha Horoscope Today (Wednesday 3rd March 2021)पॉजिटिव- रचनात्मक और धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग भी खोलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- अचानक ही कोई बड़ा खर्चा सामने आने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती हैं। लेकिन, इस समय धैर्य और संयम रखना जरूरी है। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से चिंता रहेगी। लेकिन, आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल निकल आएगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक उद्देश्य को लेकर कोई नजदीकी यात्रा संभव है। अगर किसी नए काम की शुरुआत की है तो उसके उचित परिणाम मिलेंगे। अपनी फाइलें व डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। कोई उनका दुरुपयोग कर सकता है।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने से आपको आत्मिक सुकून मिलेगा।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों की वजह से परेशानी रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक-3
Gemini Today (Wednesday 3rd March 2021)पॉजिटिव- आज कुछ अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। जहां आप आत्मिक और मानसिक सुकून भी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी ध्यान देना जरूरी है। इस समय किसी भी प्रकार के निवेश को फिलहाल टाल दें। संपत्ति संबंधी किसी भी गतिविधि को बहुत अधिक ध्यान से करने की जरूरत है।
व्यवसाय- कामकाज में आज कोई खास सफलता प्राप्त नहीं होगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्यों में परेशानी आ सकती है।
लव-वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। परिवार को अधिक समय ना दे पाने से परिवार जनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 8
Cancer Today Rashifal (Wednesday 3rd March 2021)पॉजिटिव- इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाए धैर्य पूर्वक पूर्ण करें, अवश्य ही आपको लाभदायक नतीजे प्राप्त होंगे। किसी से कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो सूझबूझ और विवेक से काम लेना समस्याओं को हल करेगा।
नेगेटिव- किसी भी जोखिमपूर्ण कार्य में आज बिल्कुल भी अपना ध्यान ना लगाएं। यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों के संपर्क में आने से भी परहेज करें। कोई भी निर्णय लेते समय दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लेना फायदेमंद साबित होगा।
व्यवसाय- लोगों से मेलजोल बढ़ाने में ज्यादा ध्यान दें, आज कोई नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। लेकिन, अपना कोई भी महत्वपूर्ण प्लान दूसरों के साथ शेयर ना करें, नहीं तो आपके कार्यों का कोई और व्यक्ति फायदा उठा लेगा।
लव- व्यस्ततम दिनचर्या में से परिवार के लिए भी समय निकालना सबको खुशी देगा। आपकी भावनाओं की कद्र भी होगी।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन, थकान हावी ना होने दें। क्योंकि इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9
Singh Horoscope Today (Wednesday 3rd March 2021)पॉजिटिव- आज आप कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास द्वारा अपने कार्यों में ध्यान लगाएंगे, बेहतर परिणाम भी हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आत्मिक शांति भी मिलेगी।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में परेशानी आने से तनाव रहेगा। इस समय वाणी और गुस्से पर काबू रखें। युवा वर्ग मौज मस्ती और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करके अपने कैरियर के साथ लापरवाही ना करें।
व्यवसाय- कारखाने, फैक्ट्री आदि लोहे से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी और बेहतरीन आर्डर भी मिलेंगे। सरकारी नौकरी में किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में दिलचस्पी ना लें, कोई इंक्वायरी हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच बच्चों की किसी समस्याओं को लेकर नोकझोंक रहेगी। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- इस समय आप अपने मनोबल में कमी व कमजोरी महसूस करेंगे। योगा और मेडिटेशन करें। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 2
Kanya Rashifal Today (Wednesday 3rd March 2021)पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर आपके लिए उत्तम समय का निर्माण कर रहा है। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में वरिष्ठ और बड़े बुजुर्गों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी गैर कानूनी काम में ना उलझें तो उचित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग मनोरंजन के साथ-साथ अपनी पढ़ाई के प्रति भी ध्यान दें। किसी को भी पैसा उधार देने से परहेज करें।
व्यवसाय- यह समय बहुत ही अधिक मेहनत से काम करने का है, निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। टैक्स से संबंधित काम उलझ सकता है, इसलिए सावधान रहें।
लव- पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात सारे तनाव को दूर करेगी।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से नजला, जुखाम जैसी परेशानियां रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 6
Tula Today (Wednesday 3rd March 2021)पॉजिटिव- इस समय किसी नये काम प्लानिंग से करना और सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा प्रदान करेंगे। अध्यात्म के प्रति रुचि रखना आपके स्वभाव को और अधिक विनम्र बनाएगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- लेकिन एक बात का खास ध्यान रखें कि किसी पर भी अधिक विश्वास नहीं करना है, आपको धोखा मिल सकता है। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। किसी भी अनुचित कार्य में रुचि ना लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। एक के बाद एक परेशानियां आएंगी। अगर विस्तार संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करें, परिस्थितियां अनुकूल है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं, समय रहते उनको निपटाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- ज्यादा सोच-विचार करने व तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब जैसी समस्याएं रहेंगी। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
Scorpio Today (Wednesday 3rd March 2021)पॉजिटिव- किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता रहेगी। अपने राजनैतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें, यह संबंध आपके लिए तरक्की दायक रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू अथवा प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- घूमने-फिरने और मौज मस्ती में खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। किसी के साथ भी वाद-विवाद अथवा कहासुनी जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके मान-सम्मान पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- बाहर के क्षेत्र से संबंधित व्यवसाय बेहतरीन सफलता प्रदान करेंगे। पास के व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में विजय आपको ही हासिल होगी। नए आर्डर भी मिलने की संभावना है।
लव- परिवार के साथ किसी उत्सव आदि में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। संतान के कैरियर संबंधी भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। समय-समय पर आराम भी लेते रहें और फिजियोथेरेपी भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 4
Dhanu Rashifal Today (Wednesday 3rd March 2021)पॉजिटिव- आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएंगे और बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिलेगा, लेकिन इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी। फाइनेंस से संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपके द्वारा किसी भी वरिष्ठ व्यक्ति का अपमान ना हो। कभी-कभी आपकी चंचलता आपको अपने लक्ष्य से भटका सकते हैं। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहें। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें।
व्यवसाय- समय आपके पक्ष में है। अनायास ही आपके काम बनते जाएंगे। लेकिन, कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। ऑफिस मे आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली की वजह से कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। एलर्जी और यूरिन इन्फेक्शन जैसी स्थिति भी बन रही है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 7
Makar Today (Wednesday 3rd March 2021)पॉजिटिव- हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना और एकाग्रचित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी सफल होंगी। मेहमानों के घर में आवाजाही होने से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी के साथ भी विचार विमर्श करते समय अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। कभी-कभी अधिक सोचने-विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से भी निकल सकती है। इसलिए तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। इंश्योरेंस, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफादायक स्थितियां बन रही हैं। हालांकि प्रतिस्पर्धा की अधिकता से तनाव बना रहेगा। सरकारी सेवारत लोग लापरवाही की वजह से अधिकारियों की नाराजगी की वजह बन सकते हैं।
लव- विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान और तरोताजा बनाएगी।
स्वास्थ्य- महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 3
Aquarius Horoscope Today (Wednesday 3rd March 2021)पॉजिटिव- किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में गहराई से छानबीन अवश्य कर लें, इससे आपको उत्तम रिजल्ट प्राप्त होंगे। आप अपनी सूझबूझ द्वारा किसी उलझन का समाधान पाने में भी सक्षम रहेंगे। आय और व्यय में समानता बनी रहेगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से आपकी ही किसी जिद की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। रिश्तों की मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं।
व्यवसाय- किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है। इसलिए अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली लाभदायक स्थितियां बनाएगी। नौकरी संबंधित कार्यों में हालात सामान्य ही रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच इगो संबंधी टकराव उत्पन्न हो सकता हैं। समझदारी से काम लेने से संबंध मधुर हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 6
Meen Today Rashi (Wednesday 3rd March 2021)पॉजिटिव- आज जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से अपने कार्यों को निपटाने का प्रयास करें। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। वस्त्र-आभूषण जैसी खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी घमंड और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके लिए नुकसानदायक बन सकती हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह पर अवश्य ध्यान दें। काल्पनिक बातों पर ध्यान ना देकर यथार्थ में विश्वास रखें।
व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यों के लिए उधार अथवा लोन लेते समय पुनर्विचार अवश्य करे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में बेहतरीन डील फाइनल होगी। ऑफिस में एक छोटी सी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती हैं, सावधान रहें।
लव- आपके मुश्किल समय में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन और परिवारजनों के साथ भी व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान करेगा। व्यायाम पर पूरा ध्यान दें। मेडिटेशन भी करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 3
No comments:
Post a Comment